पुरुष मुक्केबाजी में सतीश हारे, चुनौती समाप्त

टोक्यो। बुरी तरह से चोटिल भारतीय मुक्केबाज सतीश कुमार (प्लस 91) विश्व चैम्पियन उज्बेकिस्तान के बखोदिर जालोलोव के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन के बावजूद क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गए। प्री क्वार्टर फाइनल में लगी चोटों के कारण माथे और ठोड़ी पर कई टांके लगवाकर उतरे सतीश 0.5 से हारे। उन्हें जमैका के रिकार्डो ब्राउन के खिलाफ प्री क्वार्टर फाइनल में दो कट लगे थे।  सेना के 32 वर्षीय मुक्केबाज ने अपने दाहिने हाथ से पंच भी जड़े लेकिन जालोलोव पूरे.......

भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास

आस्ट्रेलिया को हराकर ओलम्पिक के सेमीफाइनल में टोक्यो। ड्रैगफ्लिकर गुरजीत कौर के गोल और गोलकीपर सविता की अगुवाई में रक्षापंक्ति के बेहतरीन प्रदर्शन से भारतीय महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलम्पिक खेलों के क्वार्टर फाइनल में सोमवार को यहां विश्व में नम्बर दो आस्ट्रेलिया को करीबी मुकाबले में 1-0 से हराकर पहली बार ओलम्पिक के सेमीफाइनल में प्रवेश करके नया अध्याय रचा।  भारतीय पुरुष हॉकी टीम के 49 वर्ष बाद सेमीफाइनल में जगह बनाने के बाद विश.......

शूटर मनु और राही 25 मीटर पिस्टल फाइनल्स से चूकीं

टोक्यो। ओलम्पिक की निशानेबाजी स्पर्धा में भारत के निराशाजनक प्रदर्शन का सिलसिला जारी रहा जब मनु भाकर और राही सरनोबत महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल्स में प्रवेश से चूक गई। प्रिसीजन दौर के बाद 292 स्कोर करके मनु कल छठे स्थान पर थी लेकिन रैपिड दौर के बाद वह शुक्रवार को कुल 582 स्कोर करके 15वें स्थान पर रही।  रैपिड दौर में उनका स्कोर 290 रहा। वहीं ओलंपिक से ठीक पहले क्रोएशिया में विश्व कप में इसी स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतने वाल.......

इथियोपिया के बारेगा के नाम पहला स्वर्ण

ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धा टोक्यो। इथियोपिया के धावक सेलेमोन बारेगा ने शुक्रवार को टोक्यो ओलम्पिक में ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धा का पहला स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में यह जीत हासिल की।  बारेगा ने विश्व चैम्पियन और विश्व रिकार्डधारी यूगांडा के जोशुआ चेपटेगई को पछाड़ते हुए 27 मिनट 43.22 सेकेंड में जीत दर्ज की। यूगांडा के जोशुआ चेपटेगई ने 27 मिनट 43.63 सेकेंड के समय से रजत पदक जबकि उनके हमवतन जैकब किपलिमो ने का.......

एक जीत पर इतनी खुशी, मानो ओलम्पिक पदक जीत लिया हो

भारतीय महिला हॉकी टीम की सांत्वना जीत टोक्यो। आखिरी मिनटों में नवनीत कौर के गोल की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने ‘करो या मरो’ के मैच में शुक्रवार को आयरलैंड को 1-0 से हराकर ओलम्पिक क्वार्टर फाइनल में प्रवेश की उम्मीदें बरकरार रखीं। पहले तीन क्वार्टर गोलरहित रहने के बाद नवनीत ने मैच का एकमात्र गोल 57वें मिनट में किया। भारत को मिले 14 पेनल्टी कॉर्नर बेकार गए।  भारत को तीन मैचों में करारी हार के बाद इस मैच में हर हालत.......

पहले ही दौर में परास्त हुए नम्बर एक मुक्केबाज अमित पंघाल

नई दिल्ली। भारत को टोक्यो ओलम्पिक में 9वें दिन अब तक के सबसे बड़े उलटफेर का सामना करना पड़ा। पदक की उम्मीद लेकर यहां पहुंचे नम्बर एक सीड भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल 48 किलोग्राम को पहले ही दौर में हार कर बाहर होना पड़ा। कोलम्बिया के मुक्केबाज मार्टिनेज रिवाज के खिलाफ अमित को 1-4 की बड़ी हार मिली। इस हार के साथ ही वह ओलम्पिक में निराशाजनक अंत से भारत वापस लौटेंगे। टोक्यो ओलम्पिक में भारतीय टीम को अपने मुक्केबाज अमित से बहुत ज्यादा उम्मीद थी।.......

जोकोविच 'गोल्डन स्लैम' से चूके

सेमीफाइनल में मिली एलेक्जेंडर ज्वेरेव के हाथों मिली करारी हार टोक्यो। टोक्यो ओलम्पिक में टेनिस के पुरुष एकल स्पर्धा में बड़ा उलटफेर हुआ है। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को सेमीफाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें चौथे वरीय वाले जर्मनी के खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज्वेरेव के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी। इस हार के साथ ही सर्बियाई दिग्गज का पहला ओलम्पिक गोल्ड मेडल जीतकर गोल्डेन स्लैम जीतने का सपना भी टूट गया है।  जोकोविच .......

निशाने से भटके दीपिका कुमारी के तीर

दक्षिण कोरियाई तीरंदाज अन सान ने 0-6 से हराया टोक्यो। टोक्यो ओलम्पिक में भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी का सफर समाप्त हो गया है। उन्हें क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरियाई तीरंदाज अन सान ने 0-6 से हराया। दीपिका कुमारी रूसी ओलम्पिक समिति की केन्सिया पेरोवा को हराकर क्वार्टर फइनल में पहुंची थीं। कोरियाई अन सान ने पहले दौर में शानदार शुरुआत की और उसने तीन 10 स्कोर किए जबकि दीपिका ने 7-10-10 का ही स्कोर कर सकीं। सान ने दूसरे दौर में भी लय बरकर.......

मैरीकॉम की आंखों में आंसू, चेहरे पर मुस्कान

तीन में से दो राउंड जीतने के बाद मिली पराजय टोक्यो। छह बार की विश्व चैम्पियन एमसी मैरीकॉम (51 किलोग्राम) का दूसरा ओलंपिक पदक जीतने का सपना बृहस्पतिवार को यहां टोक्यो खेलों के प्री क्वार्टर फाइनल में रियो ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता कोलंबिया की इंग्रिट वालेंसिया से 2-3 से हारकर समाप्त हो गया।  तीन में से दो राउंड जीतने वाले की हार, भारत की महान मुक्केबाज ‘मैग्नीफिसेंट' मैरीकॉम के साथ अपने अंतिम ओलम्पिक मुकाबले में ऐसा .......

मुक्केबाज मैरीकॉम का सपना टूटा

दूसरे राउण्ड में ही चुनौती ध्वस्त खेलपथ संवाद नई दिल्ली। छह बार की विश्व चैम्पियन एमसी मैरीकॉम का टोक्यो ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने का सपना आज टूट गया। वह प्री-क्वार्टर फाइनल में कोलम्बिया की इंग्रिट लोरेना वालेंशिया से हार गई। उन्हें 3-2 से हार का सामना करना पड़ा। 51 किलोग्राम भारवर्ग में पहले राउंड में मैरीकॉम डिफेंसिव थीं, लेकिन दूसरे राउंड में वह आक्रामक रहीं। उन्होंने दूसरे राउंड में कोलंबिया की इंग्रिट लोरेना वालेंशिया को 3-2.......